logo

ससुर ने टां'गी से वा'र कर ली दामाद की जा'न, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

15178news.jpg

द फॉलोअप टीम, साहिबगंज: 

साहिबगंज जिला में एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के ससुर ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 

साहिबगंज के रणचरा गांव का मामला
मिली जानकारी के मुताबिक मामला साहिबगंज जिला के बोरियो थानाक्षेत्र अंतर्गत रणचरा गांव का है। मामला रविवार का है। बताया जा रहा है कि यहां पारिवारिक विवाद में ससुर ने दामाद की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुफल हांसदा के रूप में की गई है। सुफल बोरियो संताली का रहने वाला था। वहीं आरोपी ससुर का नाम ह़डमा किस्कू है। हडमा किस्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी है। 

ससुर-दामाद में इस बात पर था विवाद
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक हिडमा अपने दामाद सुफल से नाराज था क्योंकि सुफल ने अपनी पत्नी को काम के लिए केरल भेज दिया था। आरोप है कि सुफल खुद कुछ काम नहीं करता था और शराब का आदी था। इसी बात को लेकर ससुर-दामाद में अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी हिडमा और सुफल में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद में हिंसक रूप लिया। बात मारपीट में तब्दील हो गई। इसी बीच हिडमा ने टांगी से दामाद सुफल पर वार कर दिया। बताया जाता है कि हमले में सुफल को गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कुछ कहा है
इस पूरे मसले को लेकर बोरियो थाना के थाना प्रभारी जगरन्नाथ पान ने बताया कि रणचरा गांव में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 352/21 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की छानबीन भी जारी है।